उड़ीसा अपनी मधुर स्वर से भजन गायकी से पूरे देश में लोकप्रियता हासिल करने वाली ओडिशा के बड़बिल की बेटी, हर-हर शंभू… की गायिका अभिलिप्सा पंडा शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली पहुंची हुई थी। नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने परिवार सहित आवास पर अभिलिप्सा का भव्य स्वागत करते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के पिता पूर्व ओडिशा सरकार में सड़क परिवहन और कृषि मंत्री देवेन्द्र प्रधान ने भी अभिलिप्सा को आशीर्वाद देकर प्रेरित किया।
*अभिलिप्सा का स्वागत कर किया सम्मानित*
इस अवसर पर यूपी सरकार में मंत्री अजय दुबे और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिषेक सिंह ने भी अभिलिप्सा का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुक्रवार को अभिलिप्सा अपने पिता अशोक कुमार पंडा के साथ चंडीगढ़ में किसी चैनल पर गीत रिकार्डिंग के लिए भुवनेश्वर से चंडीगढ़ फ्लाइट से निकली थी। इसी क्रम में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा नई दिल्ली में अभिलिप्सा का स्वागत किया गया। बता दें कि ‘हर-हर शंभू…’ भजन को सबसे पहले ओडिशा स्थित बड़बिल शहर की बेटी अभिलिप्सा पंडा ने गाया है। अभिलिप्सा के गाए ‘हर-हर शंभू…’ भजन को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। वहीं, ‘हर-हर शंभू…भजन को गाने के कारण इन दिनों इंडियन आइडल में आ चुकी फरमानी नाज खूब ट्रोल की जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिलिप्सा पंडा को लेकर भी फेसबुक पर खूब शेयर किया जा रहा है। प्रशंसक अभिलिप्सा की आवाज की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं।
जयपुर:पूजा सोनी जिला प्रचार सचिव नियुक्त किया गया
जयपुर:पूजा सोनी जिला प्रचार सचिव नियुक्त किया गया