कामरेड डी पी बक्सी का पुण्यतिथि मनाई गई

धनबाद निरसा भाकपा माले के संस्थापक नेता काॅमरेड डी पी बक्सी के पुण्यतिथि के अवसर पर माले कार्यालय सेन्ट्रलपुल में उनकी पुण्यतिथि मनाई गई।सबसे पहले तस्वीर पर माल्यार्पण कर,दो मिनट मौन रखकर उन्हे श्रध्दांजलि दी गई। निरसा एरिया सचिव नागेन्द्र कुमार ने कहा कि काॅमरेड डी पी बक्सी भाकपा माले के संस्थापक नेता थे,और पार्टी के केंद्रीय कमिटि व पोलित ब्यूरो के सदस्य थे।वे अपने जीवनकाल में पार्टी के नक्सलबाड़ी आंदोलन से राजनीतिक शुरुआत कर पार्टी के ज़मीनी संघर्ष से चुनावी संघर्ष के बल पर पार्टी को पूरे भारत में स्थापित करने में अहम योगदान रहा है।झारखंड में लम्बे समय तक पार्टी व मजदूर आंदोलन को दिशा देने का काम किए थे।कम्यूनिस्ट आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए काॅमरेड डी पी बक्सी के रास्ते पर चलकर हो सकता है।आज केन्द्र के नफरती राजनीतिक में काॅमरेड डी पी बक्सी के कमी को एकजुट होकर मुकाम देना होगा।मौके पर माले के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र सिंह,नागेन्द्र कुमार,कृष्णा सिंह,मनोरंजन मलिक,हरेन्द्र सिंह,सुनील गिरि,गणेश महतो,असीम घोष,रंजीत मोदी,सत्येन्द्र चौहान,राजनारायण महतो,बजरंगी पासवान,रामलाल भारती आदि लोग उपस्थित थे।
स्टेट ब्यूरो विजय शर्मा
झारखंड

Related posts