बरकट्ठा दिव्य कल्याण आश्रम में गांधी व लालबहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई



बरकट्ठा:- दिव्य कल्याण आश्रम बरकट्ठा में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर भाजपा बरकट्ठा मंडल एवं बेड़ोकला मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के बलिदान, त्याग और देश भक्ति के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के आदर्शो को अपनाने एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक ने कहा कि हम लोगों को गांधी जी के सत्य और अहिंसा वाले मार्ग को अपनाना चाहिए। बेड़ों कला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद ने लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डाला ।कार्यक्रम में बरकट्ठा के मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, बेड़ोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव यादव, रीतलाल चौधरी, कुमकुम देवी ,समन ठाकुर, राजकुमार यादव, दुर्गानंद झा, हीरालाल प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related posts