जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
215 बटालियन सीआरपीएफ भारत ने विश्व महिला दिवस मनाया। आज 8 मार्च को जोगेंद्र सिंह मौर्य कमान्डेंट 215 बटालियन के निर्देशानुसार ई/215 बटालियन बरहट विश्व महिला दिवस के अवसर पर बरहट उच्च विद्यालय में रानी कुमारी शिक्षिका बरहट उच्च विद्यालय की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें ई /215 बटालियन बरहट के कंपनी कमांडर निरीक्षक जीडी अभिषेक कुमार एवं बरहट बिद्यालय के शिक्षक राजीव रंजन, मृत्युंजय कुमार के साथ-साथ महिला एवं काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

सर्वप्रथम रानी कुमारी ने वहां पर उपस्थित सभी महिला एवं छात्राओं को आज के इस विश्व महिला दिवस के उपलक्ष पर बधाई दी तथा संबोधित करते हुए बोली कि प्रत्येक महिला को अपना महत्त्व समझना चाहिए और अपनी प्रगति के लिए प्रयास करने का साहस होना चाहिए

पुरुषों के मुकाबले महिला किसी भी रूप में कम नहीं है यह केवल मानसिकता है महिला की कार्य और विचार की ऊंचाई को हासिल करने के लिए आगे बढ़ने को प्रेरित करती है पिछले कुछ दशकों से महिलाएं खुद को इस तरह से प्रदर्शित करने में सक्षम हुई है कि लोगों की मानसिकता समाज के लिए समग्र रूप से महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों को पहचानने के लिए बदलने लगी है।

आज के दिन महिलाओं के अधिकारों उनके योगदान उनकी शिक्षा का महत्व उनके करियर के अवसर आदि के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।इस कार्यक्रम के दौरान वहां पर उपस्थित छात्रा निशा कुमारी एवं मनचुन कुमारी ने भी सभी छात्राएं एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए बोली कि हम सभी छात्राओं एवं महिला अपने आप को कमजोर ना समझे नारी वह ब्रह्मांड की एकमात्र ऐसी संजीव शक्ति है जो कभी थकती नहीं है

साथ ही सभी छात्राओं एवं महिलाओं से आग्रह किया कि आप अपनी शक्ति को पहचानिए और सामाजिक बंधन रिवाज को तोड़कर आगे आइए।अंत में ई/215 बटालियन सीआरपीएफ बारहट कैंप के द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं के द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जिसमें विजय प्रतियोगी को पुरस्कृत किया गया तथा सभी छात्राएं एवं महिलाओं के बीच नाश्ता तथा मिठाई का भी व्यवस्था किया। अंत में सभी महिलाओं ने एक दूसरे को बधाई दी

एवं सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दे इस कार्यक्रम में निरीक्षक जीडी अभिषेक कुमार कंपनी कमांडर ई/215 बटालियन बड़ा एवं उच्च विद्यालय बरहट के शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राएं उपस्थित थी।

