जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज गुरुवार को प्रखंड परिसर में अंचल कार्यालय और स्थानीय थाना के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधि और प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित करते हुए

इसका लुत्फ उठाया गया बताते चलें कि इस दौरान शिव शंकर खेलत फाग गोरा संग लिए, रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग रसिया सरीखे होली गीतों पर लोग जमकर झूमे।

साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अंचलाधिकारी राजेश कुमार की अगुवाई में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने खूब आनंद उठाया।

होली की महता पर प्रकाश डालते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। भेदभाव भूलकर आपस में मिलकर होली पर्व का आनंद उठाएं।

वहीं थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने कहा कि जिस प्रकार होली रंग और सद्भावना का त्योहार है उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में शांति, सद्भावना व प्रेम का संदेश समाज को देना चाहिए।

एसआई उपेंद्र कुमार सिंह ने प्रखंड वासियों से अनुरोध किया कि होली और शब ए बरात का त्यौहार शांति और सौहार्द के साथ मनाऐं।

मौके पर पूर्व मुखिया ललित नारायण सिंह, मुखिया गेना मांझी, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह,विभूति सिंह,कामदेव सिंह, मिथिलेश पांडेय, लोहा सरपंच विश्वविजय सिंह,

सोनो सरपंच मिट्ठू यादव , सुरेश यादव , विनय मिश्रा रितेश बरनवाल, संगम कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।








