जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज मंगलवार को प्रखंड के पैरा मटिहाना में आरटीपीएस केंद्र का उद्घाटन मुखिया रंभा कुमारी कुशवाहा ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि अब ग्राम पंचायत के लोगों को अपनी जाति,आय,
आवासीय समेत अन्य प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। अब इस काउंटर से लोग अपने प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर प्रमाण पत्र
प्राप्त कर सकते हैं। पंचायत को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार सभी स्तरों पर लगातार प्रयासरत है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल ने कहा कि ग्राम पंचायतों को सभी स्तरों पर मजबूत बनाने के लिए पंचायती राज विभाग ने
अपना प्रयास तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका हर संभव प्रयास होगा कि लोगों की समस्याओं का समाधान ग्राम पंचायत के स्तर पर ही हो जाय। मौके पर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार रंजन,उप मुखिया चन्दन साह,संजय यादव,सुभाषचंद्र यादव,सुरेश भारती, रविंद्र कुमार,रंजीत मंडल,दशरथ पासवान,मंटू कुमार,साबिर अंसारी,प्रकाश मंडल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।