जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज रात्रि झारखंड पुलिस ने सोनो पुलिस के सहयोग से शनिवार की देर रात्रि को चोरी की पल्सर बाइक के साथ सोनो बाजार से एक आरोपित को पकड़ा है। साथ ही आरोपित के घर से बाइक भी बरामद कर ली गई है।गिरफ्तार युवक की पहचान सोनो के अंशु सिंह के रूप में हुई है। अंशु देवघर जिला के पथरौल थाना कांड संख्या 18/22 का आरोपित है। अभियान में शामिल पथरौल थानाध्यक्ष मनीष कुमार, अनुसंधान पदाधिकारी पुअनि अनूप कुमार, सअनि अभय सिंह के साथ सोनो थाना एसआई सत्यनारायण पाठक, एसआई प्रभात रंजन मौजूद थे । प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले में देवघर व लखीसराय से पूर्व में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसकी निशानदेही पर शनिवार रात्रि को अंशु सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही अंशु के घर से चोरी की पल्सर बाइक भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बरामद बाइक व गिरफ्तार अंशु को झारखंड पुलिस अपने साथ पथरौल ले गई है।

