जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहो पर आज भगवान भास्कर का पहला अर्घ्य धूमधाम से संपन्न। आस्था का महापर्व साल में दो बार कार्तिक माह एवं चैत्र माह

में मनाया जाता है।छठ पूजा मुख्य रूप से भगवान सूर्य की उपासना है।इस माह में सूर्य मीन राशि में होते हैं तथा यह उच्च राशि की

ओर अग्रसर होते हैं।यह व्रत करने वाले श्रद्धालु गंगा में, पवित्र नदी में, जलाशय में या घर में गंगा जल मिला कर स्नान करके व्रत का शुभारंभ करते हैं।यह पर्व नहाय खाय से आरंभ

होकर चार दिनों तक चलता है।प्रात: कालीन सूर्य को अर्घ्य देकर इस व्रत का पारण होता है।गुरुवार को चैती छठ पूजा के तीसरे

दिन प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को डूबते समय अर्घ्य दिया। अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य

देने के बाद व्रती आज सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे. इसके साथ ही यह महापर्व संपन्न होगा।









