सडक दुर्घटना में मृतक अभय के पीड़ित परिजनों से मिले मंत्री सुमित सिंह

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट



जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंजरौ गांव स्थित सड़क दुर्घटना मे मृतक अभय कुमार के परिजनो से मिलकर ढाढस बंधाया । बताते चले कि बिहार सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित सिंह शनिवार को

प्रखंड के मंजरौ स्थित कुलदीप यादव के घर पहुंचे और उन्हें व उनके परिजनों को ढाढ़स दिलाया। मंत्री ने उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही पांच लाख की

मुआवजा राशि व पारिवारिक लाभ की राशि के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। आवश्यक कागजात जमा कराने के उपरांत उक्त

राशि पीड़ित परिवार को मिल जाएगी। गौरतलब हो कि बीते बुधवार को मंजरौ निवासी कुलदीप यादव के इकलौते पुत्र अभय कुमार (5) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। मौके पर भुनेश्वर यादव, नारायण यादव, अशोक यादव, सरपंच ललटू सिंह, प्रभु राम, चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts