जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनो थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के उखरिया से शराब के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।साथ ही बीस लीटर देसी महुआ शराब भी जब्त की है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। इस बाबत थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि शराब की खरीद बिक्री की गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के उखरिया के गोला हेंब्रम व सिंगर हेम्ब्रम के घर पर छापेमारी की गई।
इस दौरान दोनों के घर से 20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाई और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अभियान में थानाध्यक्ष के साथ एसआई मुकेश कुमार, एएसआई नवल किशोर यादव व पुलिस जवान शामिल थे।