बिहार:बीमार जानवर को देखने पहुंचा डॉक्टर दुल्हन लेकर आया वापस




बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में एक जानवरों के डॉक्टर को पहले किया गया किडनैप , जिसके बाद उसकी जबरन शादी कर दी गई। पीड़ित डॉक्टर उस समय एक बीमार जानवर को देखने पहुंचा था। इस बारे में पीड़ित डॉक्टर के रिश्तेदार का कहना है कि एक पशु के लिए इलाज के लिए 13 जून को डॉक्टर गए थे जिसके बाद घर नहीं लौटे। परेशान होकर उसने पुलिस से संपर्क किया गया।पीड़ित डॉक्टर का नाम सत्यम कुमार है जो एक ग्रामीण पशु चिकित्सक हैं। सत्यम की हसनपुर निवासी विजय कुमार सिंह की बेटी से जबरन शादी कराई गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छापेमारी शुरू की और राजकुमार सिंह उर्फ फोनी नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने इस बारे में कहा कि पकड़ौआ विवाह को लेकर जानकारी मिली है। लड़के के पिता ने थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी है। पुलिस ने कहा है, जांच के बाद जो भी तथ्य निकलेगा, उसे देखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts