सोनो प्रखंड की कायॅकताॅओ ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना को ले भगवान भोलेनाथ का किया रूद्राभिषेक

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट


जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव दिल्ली एम्स में इलाजरत हैं। वहीं दूसरी ओर उनके समर्थक व चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

पूजा-पाठ और दुआओं का दौर जारी है।इसी कड़ी में शनिवार को प्रखंड के अमरावतीधाम पंचपहाडी स्थित शिव मंदिर में लालू यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर रुद्राभिषेक

किया गया। यजमान बालेश्वर यादव, राजद नेता विजय शंकर यादव, जानकी यादव ने पूरे विधि विधान के साथ विद्वान पंडितों की देखरेख

में रुद्राभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ से अपने नेता के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मौके पर विधायक सावित्री देवी ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव सर्वमान्य नेता हैं।

पूरा राजद परिवार के साथ ही उनके चाहने वाले उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हैं। लालू यादव जल्द ठीक हो कर फिर से गरीब, शोषित, दलित अल्पसंख्यक, आदिवासियों की आवाज बुलंद करें, इसी विश्वास के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक व गरीबों को भोजन कराया गया।

गौरतलब हो कि पिछले दिनों सीढ़ियों से गिरने के दौरान लालू यादव के कंधे समेत अन्य तीन जगह फ्रैक्चर होने से उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इसके बाद बुधवार को उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। दिल्ली के एम्स में उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कही जा रही है।

मौके पर जिप प्रतिनिधि खैरा रामानंद यादव, पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि विष्णुदेव यादव, सरपंच मिट्ठू यादव, पूर्व जिप प्रतिनिधि बलराम मंडल,राजद प्रखंड अध्यक्ष मु रियासत, नियाज अंसारी, महेंद्र दास, महेंद्र यादव,प्रदीप वर्णवाल, अवधेश वर्णवाल, कार्तिक यादव, अशोक यादव, राजेंद्र यादव, बाजो यादव, उपेंद्र यादव, सिकंदर यादव, सहदेव यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts