जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज मंगलवार को प्रखंड सरपंच संघ की बैठक प्रखंड कृषि कार्यालय के समीप संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि मकबूल अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सरपंचों ने किसी भी विकास कार्य में सरपंचों को दरकिनार करने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति नाराजगी व्यक्त की। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में सरपंच एक मजबूत कड़ी है पर वर्तमान समय में सरपंचों को उपेक्षित किया जा रहा है। सरकार की घोषणा के बावजूद सरपंचों को उनका अधिकार नहीं दिया जा रहा है। ग्राम कचहरी योग्य धाराओं को थाना व न्यायालय द्वारा कचहरिया को वापस नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नोटिस तामिला के लिए चौकीदार तक उपलब्ध नहीं करवाया गया है।उपस्कर की राशि का आवंटन उपलब्ध है।आठ माह से अधिक का समय हो गया पर अब तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है।उन्होंने कहा कि चुनाव की पूर्व पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की थी कि दिसंबर 2021 तक पंचायतों का स्वरूप बदलेगी तथा ग्राम कचहरी की ताकत बढ़ेगी। पर सारी घोषणा छलावा साबित हो रही है। संघ पूरी ताकत के साथ इसका विरोध करेगी। सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तर न्याय प्रतिनिधियों के द्वारा जिला मुख्यालय में आगामी पांच अगस्त को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी पंचों सरपंचों से जिला मुख्यालय में पांच अगस्त को आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय में शामिल होने का आग्रह किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार इसके बावजूद भी सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो न्याय प्रतिनिधियों के द्वारा वृहद पैमाने पर सरकार का घेराव किया जाएगा। वहीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मकबूल अंसारी ने कहा कि जनता दरबार में बगैर सरपंच के सहयोग के मामलों का निष्पादन किया जाता है। इसमें काफी कठिनाइयां होती है। सरपंच मामले को गंभीरता से जानते हैं इसलिए सरपंच की भागीदारी जनता दरबार में आवश्यक है। मौके पर चंद्रदेव पासवान,लभीत सिंह, नकुल ठाकुर,यमुना ठाकुर,रामाकांत पासवान,छक्कन मांझी आदि मौजूद थे।
सोनो (जमुई):-बाबा कोकिलचन्द मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को ले कलश यात्रा का आयोजन
सोनो (जमुई):-बाबा कोकिलचन्द मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को ले कलश यात्रा का आयोजन