जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की बाइक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताते चले कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। इस बाबत थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि थाना क्षेत्र के भेलवा मोहनपुर में चोरी की बाइक होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर प्रशिक्षु
एसआई मुकेश कुमार, अजय कुमार व पुलिस जवानों के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए भेलवा मोहनपुर के अधीर कुमार को अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। अधीर ने बताया कि उसने गांव के ही सुभाष कुमार के साथ मिलकर खैरा थाना क्षेत्र के चांगोडीह के अंकित कुमार से बाइक खरीदी थी।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते
हुए भेलवा मोहनपुर से सुभाष कुमार को व खैरा पुलिस के सहयोग से चांगोडीह से अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अंकित ने पुलिस को बताया कि उसने गिद्धौर थाना क्षेत्र के ब्रजेश कुमार से बाइक खरीदी थी। पुलिस
ने गिद्धौर पुलिस के सहयोग से गंगरा से उसे भी गिरफ्तार कर लिया। ब्रजेश ने पुलिस को बताया कि उसने बेगूसराय के टीपू सिंह से करीब दो वर्ष पूर्व वह बाइक खरीदी थी। पुलिस बाइक चोर गिरोह के सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।इधर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया है।