जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रखंड इकाई ने शनिवार को चरकापत्थर में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई।
उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। मौके पर परिषद के प्रखंड संयोजक विकास सिंह ने तिलक व आजाद को साहस व देशभक्ति का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भारत माता के सच्चे सपूत अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की वीरता के किस्से युवाओं में देश प्रेम की भावना का संचार करते हैं।वहीं भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में बाल गंगाधर तिलक का नाम बड़े ही सम्मान से लिया जाता है।वे हिंदुस्तान के एक प्रमुख नेता,
समाज सुधारक व स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज संपूर्ण देश उन्हें कोटि कोटि नमन करता है। मौके पर उत्तम वर्णवाल, घनश्याम ठाकुर, गोलू वर्णवाल, विकास राम, बैजनाथ मिश्रा, संदीप राज, सचिन कुमार, विनय यादव, अनिकेत कुमार, चंदन सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद थे