जागरूकता के उद्देश्य से एसएसबी ने स्कूली बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिता का किया आयोजन राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करेगा हर घर तिरंगा अभियान

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे देश प्रदेश सहित सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी हर घर तिरंगा अभियान को ले आमजन में जोश उत्साह बढ़ने लगा है। बच्चे, बुजुर्ग, युवा सभी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने को उत्साहित हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एसएसबी 16 वी वाहिनी के कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देश पर चरकापत्थर स्थित सशस्त्र सीमा बल 16 वीं वाहिनी सी समवाय के सहायक सेनानायक आशीष वैष्णव के नेतृत्व में अभियान की सफलता को ले जन जागरूकता के उद्देश्य से स्कूली बच्चों व जवानों के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर सहायक सेनानायक ने बच्चों को हर घर तिरंगा अभियान को ले जागरूक किया और उन्हें तिरंगा का सम्मान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान है। इस के सम्मान में हम तनिक भी आंच नहीं आने देंगे। हम अपनी जान की बाजी लगा देंगे। हर घर तिरंगा अभियान हमारे अंदर राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करेगा। उन्होंने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा।

Related posts