जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरका पत्थर थाना क्षेत्र के एसएसबी 16 वीं वाहिनी के कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देश पर 16 वीं वाहिनी सी समवाय एसएसबी चरकापत्थर के
द्वारा हर हर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर लगातार तिरंगे का वितरण किया जा रहा है। इससे लोगों में देशभक्ति का जुनून बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एसएसबी चरकापत्थर के जवानो के द्वारा सोनो बाजार सहित नक्सल प्रभावित चरकापत्थर थाना क्षेत्र के पानीचुआं,पहाड़पुर,
विशनपुर,कोनियां,चिल्काखांड,बरमोरिया आदि गांव में तिरंगे का वितरण किया गया और लोगों को अभियान की सफलता के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर सोनो थाना
एसआई अजय कुमार ने कहा कि हम देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं।
साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा देशवासियों में देश प्रेम की भावना को जागृत व प्रबल बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है। हमारा राष्ट्रध्वज तिरंगा ही हमारी आन बान और शान है। उन्होंने लोगों को
13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों में शान के साथ तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम के नारे लगाए गए। मौके पर एसएसबी के अधिकारी व जवानों के साथ सोनो थाना के एसआई अजय कुमार व पुलिस जवान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।