जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के निर्देश पर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज लोहा में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता करते हुए पंचायत के मुखिया जमादार सिंह ने कहा कि हम लोग आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आज से 75 वर्ष पूर्व हमें आजादी मिली थी। हमारे आजादी के संघर्ष की गाथा बहुत बड़ी है जिसका वर्णन एक दिन में नहीं हो सकता है। हम भारतीयों के लिए स्वतंत्र दिवस बहुत महत्व रखता है।आज से 75 वर्ष पूर्व हम पर अंग्रेजों का शासन था, वे व्यापार के बहाने भारत आए और धीरे-धीरे सब कुछ अपने अधीन कर लिया और हमें अपना गुलाम बना लिया। फिर कई आंदोलन और लड़ाई लड़ने के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। हमारे देश के वीर सपूतों की वजह से आज हम स्वतंत्र हैं।स्वतंत्रता दिवस का दिन हम भारतीयों के लिए स्वर्णिम दिन है। इसके साथ ही क्षेत्र में संभावित सुखाड़ संकट से निजात के उपाय पर भी ग्राम सभा में चर्चा की गई।