राजद कार्यालय मे सोनो प्रखंड अध्यक्ष के पद पर रियासत निर्विरोध निर्वाचित

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट




जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज राजद कार्यालय मे राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लिए बुधवार को राजद प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिप प्रतिनिधि बलराम मंडल ने की। सर्वसम्मति से निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन को पुनः राजद प्रखंड अध्यक्ष

निर्वाचित किया गया।वहीं अशोक कुमार यादव का चयन डेलीगेट के पद पर किया गया। राजद के वरिष्ठ नेता सह निर्वाची पदाधिकारी डा त्रिवेणी यादव व सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्यामसुंदर दास की देखरेख में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाची पदाधिकारी ने दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। मौके पर पूर्व विधायक सावित्री देवी,राजद नेता विजय शंकर यादव,सेवक यादव,दशरथ यादव,जितेंद्र कुमार मंडल,महेश दास,कामदेव यादव,प्रसिद्द यादव, राजकुमार यादव, उमेश यादव,संजय राम, पवन कुमार मंडल, हीरामन यादव से बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts