बकरी घुस जाने को लेकर  लोहा में खेत में दो पक्षों में हिंसक झड़प,दो महिला सहित  चार घायल

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्र के लोहा में मकई के खेत में बकरी घुस जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है।घटना बुधवार शाम की है।

इस घटना में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया। बताया जाता है कि रुमल यादव की बकरी गांव के ही पारस मंडल के मकई के खेत में चली गई।

इसी को लेकर बुधवार शाम को दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया और दोनों और से लाठी डंडा चलने लगा। इस घटना में एक पक्ष से रूमल यादव,उसकी पत्नी सुशीला देवी व बेटी इंदु कुमारी घायल हो गई तो वहीं दूसरे पक्ष से पारस मंडल का पुत्र अजय मंडल भी जख्मी हुआ है। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुशीला देवी को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया है।

Related posts