*सदर एसडीओ ने सभी जिला अंचलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के भूमि विवाद को त्वरित कार्रवाई करे*
गया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर गया इंद्रवीर कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर पारस नाथ साहू और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज अजय कुमार के द्वारा अनुमंडल स्तरीय भूमि विवाद की बैठक अनुमंडल कार्यालय में की गई है भूमि विवाद के मामलों को सुनने के क्रम में संबंधित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष मौजूद थे। भूमि विवाद के अधिकतर मामले अतिक्रमण व रैयती भूमि पर विवाद से संबंधित मामले प्रकाश में आ रहे हैं। सुनवाई के क्रम में संबंधित पक्षकार भी उपस्थित थे। इस सुनवाई के बाद भूमि विवाद के मामलों की भी समीक्षा की गई है।इस समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वर्तमान में रैयती भूमि पर पक्षकारों के बीच आपसी विवाद से संबंधित भूमि विवाद के ज्यादातर मामले परिलक्षित हो रहे हैं। रैयती भूमि से संबंधित विवादों को शनिवार को थाना स्तर पर किए जा रहे बैठकों में निपटारा करना सुनिश्चित करें परंतु ऐसे मामलों जिनका निपटारा थाना स्तर पर नहीं हो पा रहा हो एवं रैयती प्रकृति का मामला हो उसे भूमि सुधार उपसमाहर्ता के न्यायालय में वाद दायर करने हेतु आवेदक को सुझाव दें।अक्सर देखा जाता है की जानकारी के अभाव में भूमि विवाद के रैयती मामलों में लोग इधर उधर इस कार्यालय से उस कार्यालय चक्कर काटते रहते हैं जिसके कारण उनका आर्थिक नुकसान भी होता है एवं समय की भी बर्बादी होती है। वर्तमान में भूमि सुधार उपसमाहर्ता को रैयती भूमि से संबंधित मामलों को सुनने की शक्ति प्राप्त है।
साथ ही ऐसा भी पाया जा रहा है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों की भी संख्या अधिक है। इस संबंध में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों के निपटारे में तेजी लाएं। सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि सांप्रदायिक व जातीय तनाव से संबंधित भूमि विवाद के मामलों पर विशेष निगरानी रखें एवं उन विवादों के निपटारे में भी तेजी लाते हुए कारवाई करें।