सरधोडीह में शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता का आयोजन बिना शिक्षा मनुष्य का जीवन हो जाता है दिशाहीन

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट




सरधोडीह में शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता का आयोजन बताते चले कि प्रबोध जन सेवा संस्थान के द्वारा रविवार को प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरधोडीह में शैक्षणिक विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा आठ और नौ के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर उपस्थित पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजय कुमार मंडल, मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल,मुखिया गियास अंसारी ने लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत करवाते हुए बताया कि एक सफल व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है।मानव के विकास का आधार शिक्षा है। मुख्य अतिथि डॉ अवधेश कुमार निराला ने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है।बिना शिक्षा मनुष्य का जीवन दिशाहीन हो जाता है। अगर बच्चों उच्च एवं संस्कारित शिक्षा दी जाए तो बच्चा आगे चलकर अपने परिवार के साथ साथ देश एवं राष्ट्र हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। मौके पर कक्षा आठ के दस व नौ के पांच विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुदर्शन सिंह, सुमन सौरभ कुमार, रंजीत कुमार, अशोक यादव, सिकंदर कुमार,हरेराम सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts