सोनो में नम ऑखो के बीच शोभायात्रा के साथ हुआ भगवान भास्कर की प्रतिमा का विसर्जन

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट



नम ऑखो के बीच छठ पूजा के मौके पर प्रखंड के सोनो बाजार में स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु झूमते गाते विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हुए। डीजे की धुन पर नाचते गाते लोग शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण थे। मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई।

भगवान सूर्य की प्रतिमा का विसर्जन पूरे उत्साह के साथ बाजार का भ्रमण के पश्चात किया गया। बता दें कि सार्वजनिक छठ पूजा समिति द्वारा सोनो बाजार में छठ पूजा के मौके पर पूरे विधि विधान के साथ भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूजा पंडाल तथा पूरे मेला परिसर को आकर्षक रंग बिरंगे लाइट से सजाया गया था। बुधवार को पूरे विधि विधान से शोभायात्रा के साथ भगवान सूर्य की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

Related posts