शांति समिति की बैठक के बाद मटिहाना में स्थिति सामान्य

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट







जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज थाना क्षेत्र के पैरा मटिहाना पंचायत के मटिहाना चौक पर गुरुवार देर शाम को दो पक्षों के बीच झड़प का मामला सामने आया।दोनों और से स्थिति तनावपूर्ण थी। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव का कारण बीते दिनों दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद बताया जा रहा है। गुरुवार शाम को भी दो युवकों में इसी को लेकर गाली-गलौज व मारपीट हुआ था। देखते-देखते मामला तूल पकड़ने लगा। दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे। घटना की सूचना पुलिस को मिली। थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम पुलिस जवानों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों के साथ थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम, मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल ने शांति समिति की बैठक की और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामले को शांत करवाया। स्थिति अब सामान्य घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। स्थिति अब सामान्य है। अब्दुल हलीम थानाध्यक्ष,सोनो

Related posts