जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्र के सोनो में अज्ञात चोरों ने एक सुने घर को निशाना बनाते हुए हजारों की संपत्ति चोरी कर ली।घटना मंगलवार रात्रि की है। सुबह जब गृह स्वामी पहुंचा तो घर का ताला टूटा देख उसे घटना की जानकारी हुई और उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित बालकृष्ण यादव ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से सोनो में बेरहवा नदी के किनारे अपना मकान बनाकर रह रहा है। मूल रूप से वह चरकापत्थर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मंगलवार को वह घर में ताला बंद कर चरकापत्थर के खोटवा व बुढ़ियालापर में अपने खेत में धान की फसल कटवाने गया था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उसके सोनो स्थित सूने घर को निशाना बनाया और घर में रखा बर्तन, पंखा, गोदरेज व अन्य सामान ले गया।गोदरेज में नकद बीस हजार रुपया रखा था। उसने बताया कि जब सुबह वह वापस लौटा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा है और उसे घटना की जानकारी हुई।