कमलेश बनेंगे तीसरी बार सोनो व्यापार मंडल का अध्यक्ष

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट



जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लगातार तीसरी बार सोनो व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड का अध्यक्ष बनेंगे।दो प्रत्याशियों के नाम वापसी के साथ ही इसका रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही कमलेश सिंह लगातार तीसरी बार व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनेंगे। गौरतलब हो कि सोनो व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश सिंह के अलावे दिलीप कुमार सिंह व मंजू देवी ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद नामांकन वापसी की आखिरी तिथि शनिवार को दो प्रत्याशियों दिलीप कुमार सिंह व मंजू देवी ने निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापसी के साथ ही कमलेश सिंह तीसरी बार सोनो व्यापार मंडल सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष बनेंगे। गौरतलब हो कि इसके पूर्व भी कमलेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

Related posts