जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 30 लाख रूपए मूल्य का दो सोने का कड़ा चोरी कर मुंबई के घाटकोपर से फरार हुआ आटो चालक को सोनो पुलिस ने थाना क्षेत्र के लहथरा से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही गिरफ्तार आरोपित के पास से एक सोने का कड़ा व नौ लाख रुपया नकद बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लहथरा के नंदकिशोर यादव व श्रवण कुमार के रूप में हुई है। इस बाबत इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित नंदकिशोर यादव व श्रवण कुमार मुंबई में आटो चलाता था। कपड़ा व्यवसाई राजेश प्रेमजी वरीय अपने एक सहयोगी के साथ विगत 23 सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट से आटो में सवार होकर अपने घर घाटकोपर के लिए चला। घर पहुंचकर आटो से नीचे उतरकर आटो के पीछे रखे समान उतार रहा था।इसी दौरान आटो चालक आटो स्टार्ट कर फरार हो गया और व्यवसायी का बैग आटो में ही रह गया, जिसमें 670 ग्राम वजन का सोने का दो कडा रखा था।बैग में 30 लाख के सोना रखे होने की भनक आटो चालक को आटो में बैठे दोनो लोगों को बातचीत से हो गई थी।साथ ही हवाई यात्रा के बाद व्यवसायी ने दोनो सोने का कडा खोलकर आटो में बैठने के बाद ही बैग में डाला था।इसी दौरान आटो चालक की नजर बैग में रखते सोने की कड़े पर पड़ गई थी।
घाटकोपर थाना के अनुसंधान पदाधिकारी ज्ञानेश्वर खरमाटे ने बताया कि घटना के 15 दिन बाद थाना में मामला दर्ज कराया गया। इस दौरान व्यवसायी ने अपने स्तर से गायब सोना को ढूढने का प्रयास किया ,लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो थाना में मामले दर्ज कराया गया। थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से घाटकोपर के रास्ते दर्जनों सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आटो तक पहुंची।आटो का पता चलते ही परत दर परत मामला सुलझता गया।आटो के मालिक से पुलिस पहुंची को उक्त चालक का पूरा विवरण मिल गया। उसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से आरोपी का पता चला। इसके बाद सोनो पुलिस से संपर्क किया गया। शुक्रवार को एसडीपीओ झाझा रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, सोनो पुलिस जवानों के साथ टीम गठित कर लहथरा गांव में छापेमारी की गई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित नंदकिशोर यादव के घर से एक सोने का कड़ा व नकद 9 लाख रुपया बरामद हुआ। गिरफ्तार आटो चालक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि एक कडा अपने साथी श्रवण कुमार के सहयोग से एक सोने के दुकान में दो दिन पूर्व बेचा था, जिससे 10 लाख रूपए मिला। एक लाख रुपया खर्च हो गया।मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपितों को अपने साथ मुंबई ले गई है।