जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की देर शाम को थाना क्षेत्र के किसनमनटांड में बकाया मजदूरी मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला प्रकाश में आया है।इस घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। किसनमनटांड का शंभू यादव ने बताया कि वह दैनिक मजदूरी करता है।तकरीबन पांच माह पूर्व गांव के ही गांगो यादव के कहने पर मजदूरी किया था,जिसमें एक हजार एक सौ रुपया बकाया रह गया था।बार बार मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर भी वह पैसा नहीं दे रहा था।शुक्रवार को भी जब पैसा मांगा गया तो गांगो यादव कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर पर आ गया और लाठी डंडा से मारपीट करने लगा।इस घटना में एक पक्ष से शंभू यादव व उसका बड़ा भाई लीटो यादव घायल हुआ तो वहीं दूसरे पक्ष से गांगो यादव भी घायल हुआ।स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया है।