लोजपा(आर) के जिला महासचिव के निधन पर शोक

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट




जिले के सोनो प्रखंड लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला महासचिव चरकापत्थर निवासी सीताराम सिंह उर्फ दुखन सिंह के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक है। महासचिव के निधन की खबर सुनकर प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह सहित लोजपा युवा के सुधाकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह,

विनोद पांडेय, फकरुद्दीन अंसारी, अवधेश सिंह, सुभाष राम, पंकज सिंह, श्याम देव मंडल, ललटू सिंह, राहुल सिंह, पवन कुमार राम, कपिल सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उनके चरकापत्थर स्थित आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस दिलाया। प्रखंड अध्यक्ष ने इसे पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। कहा कि वो हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहे। गौरतलब है कि रविवार को लोजपा(आर) के जिला महासचिव सीताराम सिंह सिर्फ दुखन सिंह का लम्बी बीमारी के बाद असामयिक निधन के उनके चरकापत्थर स्थित आवास पर हो गया।

Related posts