शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की 101 वी जयंती पर याद किए गए

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट





जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को प्रखंड के सोनो स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की 101 वी जयंती मनाई गई। इस दौरान शाहिद जगदेव प्रसाद के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोगों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष रामचरित्र मंडल ने बताया कि भारत के लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद शोषितों,दलितों, वंचितों की हक की लड़ाई के लिए अपने को कुर्बान कर दिया।बिहार के कुर्था प्रखंड के कुरारी गांव में एक दांगी परिवार में 2 फरवरी 1922 को जन्मे शहीद जगदेव प्रसाद एक अच्छे समाज के निर्माण के लिए अपने जान की बाजी लगा दी।आज हम लोग जगदेव प्रसाद की कुर्बानी को याद कर रहे हैं।वे निडर और साहसी योद्धा थे। समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए उन्होंने कुर्बानी दी थी।कांग्रेस नेता महेंद्र दास ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद के सिद्धांतों को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। मौके पर समाजसेवी प्रभु राम, रिंटू मंडल,राजीव मंडल, किशोर मंडल,नकुल सिंह, मुन्ना मियां, ईदो अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts