जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
भारत के ऐसे पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री रहे मोरारजी देसाई जिन्हें भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न के साथ ही पाकिस्तान का भी सर्वोच्च सम्मान निशान ए पाकिस्तान हासिल करने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस बार भी है हम लोग पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन नहीं मना पाएंगे। दरअसल देश के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी 1896 को तत्कालीन बम्बई प्रांत में हुआ था। इस कारण प्रत्येक चार वर्ष में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री रणछोड़ जी मोरारजी देसाई के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए चुरहेत के शिक्षक कामदेव सिंह ने बताया की गरीबी और विपन्नता मोरारजी देसाई के साथ जिंदगी भर लगी रही।1977 से 1979 तक उन्होंने देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किया। इसके साथ ही इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में वे उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी रहे थे। मोरारजी देसाई देश के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने 81 वर्ष की उम्र में देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 1977 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में जनता पार्टी की सरकार बनी थी उस समय मोरारजी देसाई ही प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया था। उन्होंने कहा कि मोरारजी देसाई का स्वभाव अत्यंत सरल व सादगी पूर्ण था पर जिद्दीपन उनकी खास विशेषता थी। आज उनकी 127 वी जयंती पर उन्हें नमन करते हैं।हमलोग अगले साल 2024 में उनकी जयंती नियत तिथि को मना पाएंगे।

