जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड के एक दर्जन से अधिक मध्य विद्यालयों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर और किशोरियों को उनके स्वास्थ्य से जुडी जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। किशोर किशोरियों को उनकी समस्याओं से निजात संबंधित जानकारी काउंसलर ने दी।उत्क्रमित मध्य विद्यालय गन्दर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेजाडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोघालालपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीठरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लहथरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरहाबांक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोंढ़री, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतरिया, मध्य विद्यालय केशोफरका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पैरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरालेवार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोटवा में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि किशोरावस्था एक परिवर्तनशील वृद्धि तथा विकास की एक महत्वपूर्ण अवस्था होती है। इस अवस्था में शारीरिक और मानसिक बदलाव बहुत तीव्रता से होते हैं। उन्होंने किशोर किशोरियों को एनीमिया, साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड पूरकता, हिंसा मुक्त जीवन, मानसिक स्वास्थ्य आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।मौके पर किशोर किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, वजन, लंबाई आदि की जांच कर आयरन की नीली गोली, कैल्शियम, एल्बेंडाजोल के लाभ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। वहीं बच्चों को परिचर्चा के बाद बच्चों से इस बाबत प्रश्न पूछे गए व विजेता किशोरियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद बच्चों को कैल्शियम की गोलियों सहित आवश्यक दवाइयां दी गई। मौके पर शिक्षक प्रणव शेखर,ओमप्रकाश यादव,राजीव रविदास,श्यामलाल यादव,रमाकांत सिंह,भरत रविदास, भारती कुमारी,महेश यादव सहित आशा कार्यकर्ता व बच्चे उपस्थित थे।