जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड के लखनकियारी पंचायत के राजपुर डुमरी स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में शनिवार से श्री श्री 108 अखंड रामधुन आरंभ हुआ। इससे संपूर्ण गांव सहित आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। 24 घंटे के इस अखंड हरिकीर्तन में राजपुर सहित आसपास गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग ले रहे हैं। ब्राह्मण कुंदन पांडेय, रामायणी दिवाकर सिंह, मनोहर सिंह,अरविन्द सिंह,यजमान विपिन सिंह आदि ने बताया शनिवार को रामधुन की पूर्णाहुति होगी। रामधुन का आयोजन क्षेत्र के कल्याण एवं सुख शांति के लिए किया गया। गौरतलब हो कि आगामी 22 मार्च को कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय चैती नवरात्र का आयोजन होगा। यहां पूरे नौ दिनों तक विद्वान पंडितों के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा।