संविधान निर्माता बाबा साहब के विचार वर्तमान समय में प्रसांगिक है-उदय

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट


जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज शुक्रवार को सोनो सर्वोदय आश्रम के प्रांगण मे भाजपा व केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह राजद नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा कि आज हमारा संविधान खतरे में है। इसके मुख्य स्वरूप को बदलकर गरीबों, शोषित और दलितों के अधिकार को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। इसका हमें डटकर मुकाबला करना है। वह शुक्रवार को स्थानीय सर्वोदय आश्रम में राजद की ओर से आयोजित प्रखंडस्तरीय अंबेडकर परिचर्चा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करनी चाहिए। स्थानीय नेताओं से राजद संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्व विधायक सावित्री देवी सहित राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक सावित्री देवी,राजद जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव, विजय शंकर यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मो रियासत ने की। मौके पर मुरारी राम, प्रयाग यादव, गोल्डन अंबेडकर, केदार मुर्मू, राजेंद्र यादव, जय नारायण राव, शंकर दास, महेंद्र रविदास, प्रभु यादव, कृष्णा यादव, अशोक यादव, मिट्ठू यादव आदि मौजूद थे।

Related posts