महेश्वरी मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने जनसंपर्क अभियान में केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं की दी जा रही जानकारी

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के महेश्वरी मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडेय, कार्यकर्ताओं के साथ सारेबाद, रजौन, विशनपुर , लाली लेवार, महेश्वरी सहित कई गांवों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों को मजबूत कर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी समाज के लोगों का विकास हो रहा है। सरकार गरीबों के लिए समर्पित है।उनके लिए कई लाभकारी योजनाएं लेकर आई है। लेकिन अभी तक कई गरीबों को इसका लाभ नहीं मिला है।

इसलिए पार्टी ने निर्णय लिया कि सभी लाभकारी एवं जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाया जाए। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महा जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है,जिसमें बीजेपी के तमाम बड़े नेता गांव स्तर तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस को बताएंगे।बताया कि केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना अंत्योदय का मूल मंत्र, सशक्त किसान समृद्ध भारत, नारी तू नारायणी महिला सशक्तिकरण, सशक्त बनती भारत के अमृत पीढ़ी, निरोगी जीवन सबका अधिकार, मध्यम वर्ग का जीवन हुआ आसान, सशक्त भारत, सामाजिक न्याय के पक्षधर, सांस्कृतिक विरासत का नया युग इत्यादि योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाना इस जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं। जनसंपर्क अभियान में महामंत्री नरेश पांडेय, मुन्ना सिंह, रामू सिंह, पिंटू यादव, प्रकाश शर्मा, सत्येंद्र साह आदि मौजूद थे।

Related posts