बरसात शुरु होते ही जमीन विवाद शुरु जमीन विवाद में। मारपीट ,सात घायल

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के ढोंढ़री में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया। बताया जाता है कि बालदेव मंडल व विशेश्वर मंडल के बीच पुराना जमीन विवाद चल रहा है। इस विवादित जमीन को बलदेव मंडल पक्ष के लोग बुधवार की सुबह जोतने पहुंचे। जानकारी मिलते विशेश्वर मंडल के द्वारा इसका विरोध किया गया। गाली गलौज से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया और दोनों और से लाठी डंडा,ईंट पत्थर चलने लगा। इस घटना में एक पक्ष से बालदेव मंडल, राम विलास मंडल, कपिल देव मंडल व बसंत मंडल तो दूसरे पक्ष से विशेश्वर मंडल, चंदन कुशवाहा व विक्रम कुमार घायल हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

Related posts