बिहार में जंगलराज का सबूत भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज,

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

गुरुवार को विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई ने बिहार में जंगल राज की वापसी को दिखा दिया।पुलिस ने लाठी-डंडे से नेताओं के साथ बेरहमी से मारपीट की।उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया।इस घटना में जहानाबाद जिले के भाजपा महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई तो दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए।इस घटना की निंदा करते हुए महेश्वरी मंडल भाजपा अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने कहा है कि 13 जुलाई की घटना बिहार सरकार की ओछी राजनीति को दर्शाता है। एक लोकतांत्रिक देश में विरोधी दल को अपनी बात कहने का हक होता है।बिहार सरकार के इशारों पर पुलिसिया तंत्र ने जो तानाशाही दिखाई है वह एक सफल लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।बिहार सरकार जंगलराज को बढ़ावा दे रही है। एक लोकतांत्रिक देश में हर विरोधी दल अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने के लिए धरना प्रदर्शन कर सकती है। भारतीय संविधान ने हमे यह अधिकार दिया है। ऐसी स्थिति में भाजपा नेताओं पर कार्रवाई बिल्कुल ही गलत और शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में चाचा भतीजे की सरकार का जाना तय है। जनता इसका हिसाब जरूर लेगी।

Related posts