जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष जमादार सिंह ने मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। संघ के उपाध्यक्ष को भेजे पत्र में उन्होंने बताया कि वह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद पर रहकर अपने जिम्मेदारियों का यथासंभव निर्वहन किया। विगत 10 सितंबर को जिलास्तरीय बैठक में उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस स्थिति में उनके कार्य का विस्तार हुआ है। साथ ही एक व्यक्ति का एक पद पर रहना नैतिक व समुचित है, लिहाजा अब नए प्रखंड अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया की कार्रवाई को आगे बढ़ाने की जरूरत है।