जमुई ( सोनो ) प्रेम प्रसंग में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति की हत्या

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्र के बाराटांड़ में विगत गुरुवार की रात्रि को हुए अशोक हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति अशोक की सोए अवस्था में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी झाझा थाना क्षेत्र के सैर का पिंटू कुमार है जो पेशे से राजमिस्त्री है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुआ है। जानकारी देते हुए एसडीपीओ झाझा राजेश कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में अशोक यादव की हत्या की गई है।

मृतक अशोक की पत्नी सीमा देवी का पिंटू कुमार से बीते ढाई वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच अवैध संबंध भी था। इसको लेकर दोनों पति-पत्नी अशोक व सीमा के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। सीमा ने योजना बनाकर अपने प्रेमी पिंटू कुमार को बुलाया व सोए अवस्था में

कुल्हाड़ी से अशोक के गर्दन व मुंह पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी अभियुक्त निशानदेही पर बरामद कर लिया गया।मृतक के पिता महेंद्र यादव ने भी बहु सीमा पर ही बेटे की हत्या में शामिल होने की आशंका जताई थी और थाना में लिखित आवेदन भी दिया था। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डा शौर्य सुमन के निर्देश पर एसडीपीओ झाझा के नेतृत्व में कांड के उद्वेदन के लिए थानाध्यक्ष के अलाबे पुअनि राजेश कुमार, जितेंद्र यादव, रविंद्र कुमार वर्मा, त्रिपुरारी कुमार, विपिन कुमार राय, महिला सिपाही सोनी कुमारी, पूर्णिमा कुमारी व तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी के साथ एक टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान की मदद से हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्वेदन करते हुए सीमा देवी को बाराटांड से व उसके प्रेमी पिंटू कुमार को झाझा थाना क्षेत्र के सैर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts