सड़क दुर्घटना में सरपंच की मौत घर में मचा कोहराम

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जमुई ( सोनो )जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को दहियारी पंचायत के सरपंच छक्कन मांझी (45) की मौत बाइक दुर्घटना में हो गई। दुर्घटना थाना क्षेत्र के जिरहुलिया खैरा लेवार सड़क पर हुई। मृतक सरपंच बाइक से अपने घर खैरालेवार लौट रहा था।बताया जाता है कि मंगलवार को सरपंच छक्कन मांझी थाना क्षेत्र के लकराहा स्थित अपने साढू के घर गया था।

मंगलवार देर शाम को वह लकराहा से वापस अपने घर खैरा लेवार लौट रहा था। इसी दौरान जिरहुलिया के समीप उसकी बाइक नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह बाइक के नीचे दबकर बेहोश हो गया।बताया जाता है कि रात भर वह उसी स्थिति में पड़ा रहा। बुधवार की सुबह उसने फोन पर परिजनों को घटना की जानकारी दी,पर घटनास्थल नहीं बताया।

इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। ढूंढते ढूंढते बुधवार की दोपहर को जब परिजन जिरहुलिया पहुंचे,तब तक उसकी मौत हो गई थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के अलावे एसआई विपिन कुमार राय व पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।

Related posts