चौकीटांड का युवक सोनो चौक से लापता मिजोरम से लौट रहा था घर परिजनों को अपहरण की आशंका

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकापत्थर थाना क्षेत्र के महेश्वरी पंचायत के चौकीटांड़ के दामोदर यादव का पुत्र संदीप कुमार (21) मिजोरम में रहकर जेसीबी चलाने का काम करता था। वह अपने बड़े भाई एमपु यादव व चचेरे भाई राजकुमार यादव के साथ मिजोरम से घर चौकीटांड़ के लिए चला। शुक्रवार की सुबह तीनों सोनो चौक पर पहुंचे।

तीनों ने चाय पी। इसके बाद संदीप ने बैग में मोबाइल रखा और दोनों को शौच जाने की बात बोलकर निकला। इसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं है।संदीप के पिता दामोदर यादव ने बताया कि संदीप मिजोरम से अपने बड़े भाई एमपु यादव व चचेरे भाई राजकुमार यादव के साथ घर चौकीटांड के लिए चला। शुक्रवार की सुबह तीनों सोनो चौक पर पहुंचे। यहां तीनों ने चाय पी। इसके बाद संदीप शौच जाने की बात बोलकर मोबाइल अपने बैग में रखकर वहां से निकला। इसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं है।

एमपु और राजकुमार ने घटना की सूचना घर पर स्वजनों को दी। स्वजन भी ग्रामीणों के साथ सोनो पहुंचे और काफी खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं लापता युवक के पिता ने अपहरण की आशंका भी जताई है हालांकि अब तक किसी प्रकार की फिरौती मांगे जाने की बात सामने नहीं आई है। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य पहलुओ को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुटी है। टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related posts