जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज अयोध्या नगरी में भव्य राम मंदिर के राम प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह को लेकर देश ही नहीं विदेशों में भी जश्न का माहौल है।चारों ओर सिर्फ और सिर्फ भगवान श्रीराम नाम की ही गूंज है।
पूरा वातावरण राममय हो गया है।इधर इस खुशी में प्रखंड भी पूरी तरह से डुबा है।बाजार दुल्हन की तरह सज गई है। इतना ही नहीं प्रखंड मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती गांव भगवा झंडों से पट गया है।
राम उत्सव में प्रखंड की सड़कें भी काफी आकर्षक दिख रही है,क्योंकि नजर जिधर घुमाई जाए हर तरफ श्रीराम जी का झंडा ही लहरा रहा हैं।बता दें,
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रखंड में रामभक्तों ने अपने-अपने तरीके से इस खास दिन को त्यौहार की तरह मनाया।रात में घरों में दिवाली मनाई गई।
इधर, भव्य राममंदिर में भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह को लेकर सुबह से ही प्रखंड के छोटे बड़े मंदिरों को बड़े ही खूबसूरती से सजाया गया था।भजन कीतर्न का आयोजन किया गया।इसके साथ ही भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
रामभक्तों के बीच खीर के प्रसाद का वितरण किया गया।अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।वहीं दूसरी ओर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।