सोनो(जमुई):- सड़क दुर्घटना में दो किशोर घायल,रेफर

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्र के केशोफरका मोड़ के समीप सोमवार शाम को बाइक दुर्घटना में दो किशोर घायल हो गया।घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया है, जिसकी पहचान अमेठियाडीह के कामदेव यादव के पुत्र राजाराम भारती व अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। दोनों घायल आपस में सगे भाई हैं। बताया जाता है कि दोनों भाई राजाराम व अभिषेक बाइक से सोनो से अपने घर अमेठियाडीह जा रहा था। इसी दौरान जैसे वह फरका मोड पर पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहै अन्य वाहन ने उसे चकमा दे दिया। इससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों व स्वजनों की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया है।

Related posts