सोनो(जमुई):- कोनियां गांव में आग लगने से खलिहान में रखा दो सौ बोझा सरसों जलकर राख

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चरकापत्थर थाना क्षेत्र के कोनिया में सोमवार की रात्रि को अगलगी की एक घटना में खलिहान में रखा दो सौ बोझा सरसों जलकर राख हो गया। अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया पर काफी मशक्कत के बाद पुलिस जवानों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। इस बाबत कोनिया के फुटानी सिंह ने बताया कि सोमवार की रात्रि डेढ़ से दो बजे के करीब अचानक उनके खलिहान में रखा दो सौ बोझा सरसों में आग लग गई। अचानक हुई अगलगी की इस घटना से बीस क्विंटल सरसों का दाना जलकर राख हो गया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे चरकापत्थर पुलिस के जवानों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। चरकापत्थर पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

Related posts