सोनो(जमुई):- कलश यात्रा में 3100 कन्याएं व सुहागिन महिलाएं के साथ श्रीश्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह महारुद्र यज्ञ को निकली भव्य कलश शोभायात्रा

जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज प्रखंड के पैरा मटिहाना पंचायत के श्याम पैरा शिव मंदिर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ ही श्री श्री 108 महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। यज्ञ आयोजन को ले श्यामपैरा सहित आसपास के गांव में अध्यात्म की बयार बह रही है।विद्वान पंडितों के नेतृत्व में निकली इस कलश यात्रा में 3100 कन्याएं व सुहागिन महिलाएं शामिल हुई। सिर पर पवित्र कलश ले यज्ञ स्थल से मटिहाना चौंक,भरतपुर,खपरिया,औरैया होते हुए बरनार नदी के औरैया घाट पर पहुंची तथा पुनः जल भरकर रक्सा होते हुए यज्ञ स्थल तक वापस लौटी, जहां पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को स्थापित किया गया। वही कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत पानी की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु जय श्री राम के जयकारे लगा रहे थे।इससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बन गया था। मौके पर मुख्य अजमान नागेश्वर मंडल चिंता देवी कमेटी के अध्यक्ष मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल, रंजीत कुमार मंडल, उमेश मंडल, कैलाश पंडित, चंद्रशेखर मंडल, अरुणदेव मंडल, राम ठाकुर, गुरुदयाल पंडित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी और सोनो के मानधाता में भी श्री श्री 108 नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा सोनो चौक, बाजार होते हुए घनश्याम स्थान घाट पहुंची और कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर लौटी, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को स्थापित किया गया।

Related posts