सोनो(जमुई):-संघ करेगा आंदोलन बीड़ी श्रमिकों को नहीं दी जाती है न्यूनतम मजदूरी,



जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट

जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत  भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ की बैठक शुक्रवार को प्रखंड के नैयाडीह पंचायत के बुझायत गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिला मंत्री उपेंद्र ठाकुर ने बीड़ी मजदूरों को हो रही समस्याओं को जाना। उन्होंने बताया कि बीड़ी मजदूरों को प्रति हजार 396 रुपये न्यूनतम मजदूरी तय है पर बीड़ी मजदूरों को ठेकेदारों द्वारा प्रति हजार एक सौ रुपए ही मजदूरी दी जाती है। बताया कि जिले में संचालित बीड़ी कंपनी के ठेकेदार मनमानी करते हुए बीड़ी श्रमिकों का शोषण कर रहे हैं। अगर संवेदक बीड़ी मजदूरों को तय न्यूनतम मजदूरी नहीं देती है तो मजबूरन संघ उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। मौके पर संघ के कार्यकारिणी सदस्य मदन यादव, प्रदेश महामंत्री परमेश्वर यादव, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अंजू कुमारी, संगठन मंत्री गीता देवी सहित बबीता देवी, शोभा देवी, पुतुल देवी, कमला देवी, गीता देवी,उर्मिला देवी आदि बीड़ी श्रमिक मौजूद रही।

Related posts