सोनो(जमुई):- जमीन विवाद में मारपीट तिलवरिया में महिला सहित पांच घायल



जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट


जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्र के तिलवरिया में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना में दोनों पक्ष से एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया। बताया जाता है कि तिलवरिया के अशोक यादव व मुड़ल यादव के बीच जमीन विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वही

रविवार को विवादित जमीन पर फसल काटने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों और से लाठी डंडा चलने लगा।इस घटना में एक पक्ष से अशोक यादव व पिंटू यादव घायल हुआ तो दूसरे पक्ष से मुड़ल यादव, सरस्वती देवी व पवन कुमार घायल हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।

Related posts