जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड के रजौन पंचायत के विशनपुर और थमहन पंचायत के थमहन गांव में सदस्यता अभियान को लेकर राजद की बैठक आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि बैठक में मौजूद पूर्व विधायक सावित्री देवी व राजद नेता विजय शंकर यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।पूर्व विधायक ने पूर्व उप मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संदेशों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बात बिहार में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद

कार्यक्रम चला रहे हैं।उन्होंने बताया कि सितंबर 2024 से ही नए सत्र के सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है जिसको लेकर अब युद्ध स्तर पर कार्यकर्ताओं को काम करना है।गांव-गांव जाकर सभी जाति धर्म के लोगों को संगठन से जोड़ना है। लोगों को राष्ट्रीय जनता दल की उपलब्धि को बताना है। साथ ही केंद्र व वर्तमान राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शंखनाद करना है।प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो क्रियाशील सदस्य बनना है।गांव की जन समस्याओं को सुनना है और समझना है।उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान जनवरी माह तक ही समाप्त कर लिया जाएगा।वर्तमान एनडीए सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि

महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। देश की सरकार सरकारी संस्थानों का निजीकरण करने में लगी है। तेजस्वी यादव द्वारा माई बहिन मान योजना की घोषणा के बाबत बताया कि इसका सीधा लाभ बिहार के करोड़ों माई बहनों को मिलेगा।विजय शंकर यादव ने बीते 2015- 20 के पांच वर्षों में सावित्री देवी के नेतृत्व किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।मौके पर पार्टी से जुड़ने वाले लोगों को फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।इस दौरान राजद प्रखंड अध्यक्ष रियासत हसन, बलराम मंडल, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सेवक यादव, महेश दास, उपेंद्र यादव, महेंद्र यादव, निरपत साह, महेंद्र दास, पंकज शाह, दिलीप यादव, हरि यादव, खीरू, सुरेश यादव, अर्जुन यादव, जाकिर अंसारी, डब्लू यादव, नारायण यादव, अशोक यादव, बंगाली यादव, मोहन यादव आदि मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन शेखर शर्मा ने किया।

