जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के पुलिस कप्तान मदन कुमार आनंद के निर्देश पर आज सोनो पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।खासकर दोपहिया , चारपहिया वाहनों के कागजातों, डिक्की, हेलमेट आदि की जांच की गई। इसी क्रम में सोनो थाना गेट पर गुरुवार को एसआई अमित कुमार,एसआई कुणाल कुमार व पुलिस जवानों के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी गुजरने वाले दोपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की, हेलमेट आदि की भी जांच की गई। इस अभियान में दर्जनों दोपहिया वाहनों के आवश्यक कागजातों की बारीकी से जांच की गई व जुर्माना वसूला गया। इस वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया।वो रास्ता बदल कर जाते दिखे।