जमुई से सरोज कुमार दुबे की रिपोर्ट
जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आज मंगलवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद सिंह की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता रंजीत सिंह ने कहा कि विद्यालय के विकास में महेंद्र सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं शिक्षक कामदेव सिंह ने कहा कि वे जीवन पर्यंत बच्चों और विद्यालय से जुड़े रहे। हमें उनके बताए आदर्शो को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्व महेंद्र बाबू के सपनों को पूरा करने में उनके पुत्र काजल सिंह पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं।मौके पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,सदस्य मुश्ताक अंसारी,शिक्षक सूरज वर्मा,निर्दोष कुमार सिंह सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

